ज्वेलर्स के साथ लूट कांड में पुलिस ने एक बदमाश को किया ढेर

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। देर रात तक फरार बदमाश की तलाश चल रही थी।

बीते एक सितंबर को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में घुसकर दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से हरिद्वार पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में डकैतों की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसा! बस की ट्रक से हुई जबरदस्त टक्कर, 70 लोग थे स्वार, 20 की दर्दनाक मौत- Telangana Bus Accident


इस बीच रविवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस को कुछ बदमाशों के बारे में सूचना मिली। एक टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें सरेंडर के लिए ललकारा। लेकिन बदमाशों ने हथियार डालने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों पूरे देश में डॉक्टरों ने की स्ट्राइक, पड़े खबर


मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला एएसपी सदर जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ नताशा समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुठभेड़ की जानकारी लेते हुए एसएसपी ने तत्काल फरार बदमाश की तलाश में पुलिस को लगाया और घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को दबोचा


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान कराई जा रही है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि वह बालाजी ज्वैलर्स शोरूम के डकैती में शामिल था। उसके फरार साथी की तलाश भी चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999