पुलिस ने बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ताअब्दुल मलिक की तलाश में लांघी चार राज्यों की सीमाएं, 1500 से अधिक फुटेज खंगाले

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पुलिस ने बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक व उसके बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों की सीमा लांघ दी है। हल्द्वानी से बरेली व दिल्ली से हरियाणा तक दबिश दी जा रही हैं। 1500 से अधिक फुटेज खंगाले जा चुके हैं। मलिक के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है।

आरोपितों पर जल्द बड़ा इनाम घोषित घोषित किया जाएगा। आठ फरवरी को बनभूलपुरा उपद्रव के बाद से अब्दुल मलिक व उसका बेटा फरार है। पुलिस ने अब्दुल मलिक को साजिशकर्ता माना है, क्योंकि मलिक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध मदरसा व अवैध नमाजस्थल बना दिया था।

यह भी पढ़ें -  एसी की सर्विस को पंतनगर से बुलाये मैकेनिकों ने लालकुआं के वरिष्ठ व्यवसाई की तिजोरी में कर दिया हाथ साफ……. तभी मौके पर पहुंची………

आठ फरवरी को इसी अवैध निर्माण को तोड़ने पर भीड़ ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव और आगजनी की थी। बनभूलपुरा थाना तक फूंक दिया था। पुलिस ने इस उपद्रव का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को माना और उसकी तलाश में पुलिस ने हल्द्वानी में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें -  राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

बरेली, दिल्ली व हरियाणा तक में तलाश
इसके बाद पुलिस बरेली, दिल्ली व हरियाणा में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का प्रयास मलिक को जल्द गिरफ्तार करना है। पुलिस उसे भागने का मौका नहीं देना चाहती है। इसलिए समय रहते लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इससे पहले उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू व कुर्की की कार्रवाई भी की।

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम गोला नदी में बहे किशोर का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

उसकी तलाश में सर्लिवांस की मदद भी ली जा रही है। मुंबई तक संपत्ति होने की चर्चा पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक की संपत्ति मुंबई तक होने की चर्चा है। इसमें सत्यता कितनी है। पुलिस इसकी जांच करेगी। साथ ही मलिक की बरेली, दिल्ली व हरियाणा की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999