दिल्ली अग्निकांड मामले पर मचा सियासी बवाल, CM धामी ने की CM रेखा गुप्ता से सीधी बात

खबर शेयर करें -

 

CM Dhami phone

दिल्ली अग्निकांड मामले पर उत्तराखंड के रसोइए की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की है।

दिल्ली अग्निकांड मामले में सीएम धामी ने की CM रेखा गुप्ता से वार्ता

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के रहने वाले केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर सीएम धामी ने दिल्ली की सीएम से वार्ता की। जिसके बाद दिल्ली सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।

CM ने रसोइए केशव नेगी की बेटी को दिया हर संभव का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। साथ ही सीएम ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का से भी बात कर उन्हें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। सीएम ने कहा हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं मण्डल में वर्ष 2024-25 मंे एनआरएलएम के द्वारा आय वाले 843 स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन/सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन किया जायेगा। संयुक्त निदेशक कुमाऊं राजेन्द्र तिवारी

ये है मामला

बता दें बुधवार को मालवीय नगर में स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट (‘होटल फ्लॉरिस स्टे’) में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद दिल्ली प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चल रहे कई रेस्टोरेंट और होटल्स को सील करने की कार्रवाई भी की गई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: नहीं थम रहा मॉनसून का कहर!, इन जिलों में बाढ़ के खतरा

उत्तराखंड के केशव नेगी को किया दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट

प्रकरण में दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले केशव नेगी को अरेस्ट किया था। जो वहां रसोइए का काम करता था। आरोप था कि हादसे वाले दिन केशव किचन में खाना बना रहा था। जैसे ही केशव ने इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू किया अचानक तेज धमाका हुआ। आरोप है कि केशव ने किसी को इसके बारे में नहीं बताया और अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग गया।

केशव ने कबूली बिजली काटने की बात

इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस को ये भी शक है कि केशव नेगी ने ही बेसमेंट का शटर गिराया और पावर सप्लाई काट दी थी। जिससे इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए और लोग अंदर ही फंस गए। पूछताछ में केशव ने भी इस बात को कबूला की इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ। जिसके बाद उसने बिजली काट दी थी। हालांकि कुक की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे है कि कहीं उत्तराखंड के केशव को फंसाया तो नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस ने भारी बरसात को देखते हुए जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड के नेताओ ने भी उठाई आवाज

मुख्यमंत्री धामी से पहले इस मामले में सांसद अनिल बलूनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरीश रावत जैसे बड़े नेताओं ने केशव की गिरफ्तारी पर नाराजगी जता चुके हैं। हालांकि, पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन जनता की मांग है कि असली गुनहगारों को सजा मिले।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999