क्रूज संचालन के लिए महाराज के बेटे के आवेदन मामले पर गरमाई सियासत, पढ़ें क्या बोले मंत्री

खबर शेयर करें -

टिहरी झील में क्रूज संचालन के लिए सतपाल महाराज के बेटे द्वारा टेंडर डाले जाने को लेकर सियासत होती देख सतपाल महाराज ने बड़ा बयान दिया है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर उनके बेटे के आवेदन पर किसी को आपत्ति है तो वह अपने बेटे से आवेदन वापस लेने के लिए आग्रह करेंगे.


महाराज के बेटे के आवेदन मामले पर गरमाई सियासत
दरअसल टिहरी झील में क्रूज संचालन के लिए जो टेंडर निकले थे उसमें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे ने भी आवेदन किया था. जिसके बाद 6 लोगों का चयन किया गया. जिसमें कैबिनेट मंत्री के बेटे सुयेश रावत का भी चयन हुआ था, उनके बेटे के आवेदन की कॉपी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो विपक्ष ने भी इसका मुद्दा बना दिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार जिलों में दो दिन बारिश के आसार

बेटे से आवेदन वापस लेने का करूंगा आग्रह
सतपाल महाराज पहले तो मीडिया के इस सवाल से बचते दिखे. बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 25 लोगों ने आवेदन किया था. जांच के बाद 6 लोगों ने इसमें क्वालीफाई किया. जिसमें उनके बेटे सुयश रावत का नाम भी शामिल था.

महाराज ने कहा इसकी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है. लेकिन इसके बावजूद भी अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की गई. यदि किसी को मेरे बेटे के आवेदन करने पर आपत्ति है तो मैं उनसे अपना आवेदन वापस लेने का आग्रह करूंगा. मंत्री ने कहा विवाद खड़ा करने वालों को यह पता होना चाहिए कि अभी यह केवल आवेदन ही था. किसी को भी क्रूज बोट संचालन की कोई स्वीकृति नहीं मिली थी.

यह भी पढ़ें -  Vaishno Devi Landslide: प्रकृति का रौद्र रूप!, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत, आज भी अलर्ट

राजनीतिक लोगों ने किया भ्रम फैलाने का प्रयास
महाराज ने कहा कुछ राजनीतिक लोगों ने इसे टेन्डर बताकर भ्रम फैलाने का तथाकथित प्रयास किया है. जबकि इस प्रक्रिया में सरकार की ओर से किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लगना था. इसमें हमने ही निवेश करना था. उनका बेटा चाहता था कि वह उत्तराखंड में निवेश करे और यहां के लोगों को रोजगार दे. लेकिन इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा अनर्गल विवाद पैदा किया गया.

यह भी पढ़ें -  लोहाघाट पहुंचे सीएम धामी, मल्लिकार्जुन स्कूल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

मेरा राजनीतिक जीवन हमेशा से बेदाग रहा है : मंत्री
हमेशा से बेदाग रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हमारे प्रेरणा स्रोत हैं. उन्होंने हमें सिखाया है कि हमें कमल की तरह रहना चाहिए, राजनीति में स्वच्छता और सुचिता होनी चाहिए।. इसलिए इन तमाम बातों को देखते हुए मैं अपने बेटे से आग्रह करुंगा कि वह अपना आवेदन वापस ले लें ताकि किसी को भी अनावश्यक विवाद पैदा करने का मौका न मिले

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999