गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए जहर देकर मारने के आरोप, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के मंगलौर की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या के प्रयास के आरोप लगाए हैं। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.
गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
घटना मंगलौर क्षेत्र के चंदनपुर गांव की है। एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला की हालत बिगड़ने पर विवाहिता को मंगलौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी की शादी आठ महीने पहले की थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड के करीब

दहेज की मांग पूरी न होने के चलते कई बार कर चुके हैं मारपीट
बेटी के ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे थे। जिसके चलते कई बार वो लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने उनकी गर्भवती बेटी को जहर देकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कॉलेज फ़ूटा कोरोना बम .. कॉलेज प्रशासन ने परीक्षाएं की रद्द..जानिए अपडेट।

जांच में जुटी पुलिस

Ads.
मामले को लेकर मंगलौर के सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया की पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999