उत्तराखंड में national games की तैयारियां तेज, पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

खबर शेयर करें -
Preparations for national games are in full swing, police launched verification drive

उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत देहरादून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया. बीती देर शाम शुरू हुआ सत्यापन अभियान देर रात तक चला. पुलिस ने बांग्लादेशी, रोहिंग्या नागरिको के कुछ जगहों पर होने के गोपनीय इनपुट के दृष्टिगत नगर से देहात तक नौ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये अभियान चलाया.

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कब लिए चलाया अभियान

प्रस्तावित नेशनल गेम्स के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिले के कुछ स्थानों पर बांग्लादेशी, रोहिंग्या नागरिको के अवैध रूप से निवास करने की गोपनीय इनपुट के आधार पर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस की टीम ने नगर से देहात के चिन्हित किये नौ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण हवन पर सियासत तेज, मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ की जनसभा

पुलिस ने इन जगहों पर चलाया सत्यापन अभियान

अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में थाना नेहरूकालोनी क्षेत्र के अंतर्गत नत्थनपुर, जोगीवाला, प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत नंदा की चौकी झुग्गी झोपडी, ठाकुरपुर झुग्गी झोपडी, कोटरासन्तुर, प्रेमनगर कस्बा, कोतवाली कैंट क्षेत्र के अंतर्गत बिंदाल बस्ती चोरखाला, लोहारवाला, दीनदयाल उपाध्याय नगर, कौलागढ, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत चांचक चौक बंजारावाला, कसाई मौहल्ला, मुस्लिम बस्ती, कन्हैया विहार, एमडीडीए प्लॉट निकट आईएसबीटी और आईएसबीटी फलाईओवर के आस-पास व नीचे झुग्गी-झोपडियो में सत्यापन अभियान चलाया.

वहीं देहात क्षेत्र में थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत चोई बस्ती, चोरखाला पुल के पास, सपेरा बस्ती जस्सोवाला, थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत जमनपुर बस्ती, शिवनगर बस्ती, अकबर बस्ती, कोतवाली डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत राजीवनगर, केशवपुरी, नियामवाला नई बस्ती कुडकावाला, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत चन्द्रेशवर नगर बस्ती और थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत सपेरा बस्ती, हरिपुर कलां, सुरज कालोनी सूखी नदी के किनारे मलिन बस्तियों में रहने वाले ऐसे सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया.

यह भी पढ़ें -  सोनम को कहता था बहन…’, Raj Kushwaha की मां और बहन ने किए ये खुलासे

थाने ले जाकर पुलिस ने किया सत्यापन

सभी लोगों के पश्चिम बंगाल और आसाम के आधार कार्ड मिले. पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की. पुलिस ऐसे सभी व्यक्तियों का डेटा संग्रहित कर रही है, जिससे इस बात को तस्दीक की जा सके कि कहीं उनके द्वारा किराएदार के रूप में रुकने के लिए पश्चिम बंगाल और असम के एड्रेस के आधार कार्ड तो नहीं बनाए गए हैं. इसके साथ ही उक्त सभी व्यक्ति मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं, इसकी भी जानकारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में 11 से 13 अक्टूबर तक डायवर्ट रहेंगे रूट, पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान

थाने ले जाकर पुलिस ने किया सत्यापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 1004 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये. इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आसाम के बरपेटा, गोलपारा, बुगईगांव जिले और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, 24 परगना जिलों के मूल पते के आधार कार्ड वाले 177 परिवारों की जानकारी प्राप्त हुई. जिनमें से 75 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया. थाने में आवश्यक पूछताछ करते हुए उनका डेटा तैयार करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की. पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999