उत्तराखंड के इस बच्चे को Rahul Gandhi ने किया फोन, दिल्ली आने का भी दिया न्योता

खबर शेयर करें -

 

rahul-gandhi-called-rudrapur-student-iknoor

Rahul Gandhi Called Rudrapur Student Iknoor: बीते दिन गुरुवार, चार जून को खराब मौसम के कारण कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया था। दो दिवसीय दौरे के दौरान पहले दिन उनकी अल्मोड़ा में जनसभा थी। लेकिन खराब मौसम के चलते राहुल गांधी ने पंतनगर से ही फोन पर जनसभा को संबोधित किया।

इसी बीच उन्होंने उत्तराखंड के एक बच्चे से भी बात की। ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर के रहने वाले छात्र इकनूर से राहुल गांधी ने बात की। फोन कर राहुल ने इकनूर को जन्मदिन की बधाई दी। जिससे बच्चे का जन्मदिन और भी ज्यादा खास बन गया।

यह भी पढ़ें -  नौकरानी की मौत के लिए जिम्मेदार सरकारी अधिकारी से 5 लाख की अवैध वसूली

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के इस बच्चे को किया फोन Rahul Gandhi Called Rudrapur Student Iknoor:

दरअसल करीब ढाई साल पहले अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल में राहुल गांधी की इकनूर से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान गुरुघर में करीब दो घंटे दोनों ने सेवा की थी। इकनूर का व्यवहार और सेवा भावना से प्रभावित होकर राहुल ने बच्चे का मोबाइल नंबर मांगा था। उस समय दोनों के बीच ये मुलाकात काफी चर्चा में रही थी। इकनूर भी सुर्खियों में आ गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बोर्ड का इस दिन होगा रिज़ल्ट जारी

ढ़ाई साल पहले हुई थी मुलाकात

दोनों के बीच बना संपर्क आज भी कायम है। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर राहुल ने खुद इकनूर को फोन कर बधाई दी। राहुल ने उनसे उसकी पढ़ाई तथा उपलब्धियों के बारे में भी बात की। साथ ही दिल्ली आने का न्यौता भी दिया। दोनों के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने इकनूर से पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा

काफी समय बीतने के बाद भी राहुल गांधी ने उन्हें याद रखा और इकनूर के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राहुल ने उनसे उनकी पढ़ाई और बाकी गतिविधियों के बारे में पूछा। इकनूर ने भी बताया कि उन्होंने स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। राहुल ने बच्चे को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें -  गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकराई यात्रियों से भरी वॉल्वो बस, ड्राइवर की मौत, मची चीख-पुकार

इकनूर को दिल्ली आने का दिया न्योता

बातचीत के दौरान इकनूर को राहुल गांधी ने दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वो जब भी दिल्ली आए तो उनसे जरूर मिले। इस पूरे घटनाक्रम से इकनूर और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999