उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, सतर्क रहें

खबर शेयर करें -
Uttarakhand weather

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें -  मंत्रियों ने सीएम धामी को नहीं दी रिपोर्ट, मुख्यमंत्री को दिलानी पड़ी याद, पत्र लिख मांगी डिटेल

देहरादून में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून में 27 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999