दुष्कर्म आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, हुई ये करवाई

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले में सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को दुष्कर्म के आरोप में देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि आरोपित को आज रविवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस ने आरोपित को मरचूला रोड से गिरफ्तार किया है तथा स्थानीय लोगो में भी भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और लीला बिष्ट का कहना है कि मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप काफी गंभीर है इसलिए जब तक न्यायालय द्वारा इस मामले का निर्णय नहीं होता तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि आरोप काफी गंभीर है इस मामले में न्यायालय के आदेश तक मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  दहेज में मिली कार बन गई काल परीक्षा देकर लौट रहे नवदंपति की कार पेड़ से टकराई, आग लगने के बाद दोनों जिंदा जले

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999