बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दर्शन कर गढ़वाल विवि होंगीं रवाना

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचीं हैं। इसके बाद वो गढ़वाल विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी।


बद्रीनाथ धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंची हैं। जहां पर दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद वो श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यायल के लिए रवाना होंगी। जहां पर वो दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां साइबर ठग ने युवक को लगाई 75हज़ार की चपत

कल पंतनगर विवि के समारोह में हुईं थी शामिल
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचीं थी। जहां सुबह वो सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वो देहरादून पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनसे राजभवन में मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से की बात

यह भी पढ़ें -  निगरानी समिति ने आज डिग्री कॉलेज बागेश्वर में बने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण


देहरादून में राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मृतक को जीवित दिखाकर धोखाधड़ी करने के मामले में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999