उत्तराखंड के आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand Today Weather Update : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार पांच फरवरी को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में आकाशीय बिजबली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  पंतनगर एयरपोर्ट एवं देहरादून से अयोध्या धाम एवं अमृतसर साहिब दर्शन के लिए जाने वालों को दी जा रही विशेष रियायत………….. 1999 रुपए में करें फ्लाइट से सफर………

6 फरवरी शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छह फरवरी यानी कल भी मौसम शुष्क बना रहेगा. जानकारों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं का उत्तराखंड तक न पहुंचने के कारण इस बार खुलकर बारिश नहीं हो रही है, जिसके चलते प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी तो हुई लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999