शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को निजी फोटो वायरल करने की दे रहा है धमकी पुलिस ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: एक युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से हल्द्वानी निवासी एक युवती से दोस्ती हो गई। आरोप है कि उक्त युवक दोस्त युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती के राजी न होने पर युवक उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
हल्द्वानी निवासी एक 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती भागलपुर बिहार निवासी गौरव तिवारी के साथ हो गई। अब युवक युवती से शादी करने का जिद कर रहा है। लेकिन युवती शादी के लिए मना कर रही है।
युवक ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती बहुत दिनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। अंततः उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चुनाव में सख्ती के बाद क्षेत्र में घुसे शूटर, चंद सेकंड में बाबा की हत्या कर हुए फरार, अब उठ रहे ये सवाल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999