रिश्ता शर्मसार : बेटे ने धारदार हथियार से काटी मां की गर्दन, हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में बेटे ने धारदार हथियार से काटी मां की गर्दन, हालत नाजुक

हरिद्वार में पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी ही मां की गर्दन को धारदार हथियार से काट दिया. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

बेटे ने धारदार हथियार से काटी मां की गर्दन

घटना रुड़की के मंगलौर कोतवाली इलाके के ताशीपुर गांव की है. जहां एक बेटे ने अपमी मां की धारदार हथियार से गर्दन काट दी. घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया. जहां से महिला की हालत को गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है आरोपी ने अपनी मां से पैसे मांगे थे.

यह भी पढ़ें -  क्षेत्र के उत्थान एवं विकास कार्यो को समर्पित समर्पण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी को ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने 'जन नायक' का अवॉर्ड देकर सम्मान पत्र सहित सम्मानित किया

मामले की जांच जारी

मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी ने अपनी मां की गर्दन धारदार हथियार से काट दी. वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999