दो समुदाय के बीच हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद आक्रोश, आरोपी के घर चलाया बुलडोजर

खबर शेयर करें -

 

buldozor action vikasnagar

विकासनगर में बीते शनिवार से हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजरंग दल और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई की लगातार मांग उठ रही थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

विकासनगर में दो समुदाय के बीच हंगामा

बता दें सहसपुर थाना क्षेत्र में बीते शाम दो समुदाय पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पड़ोस में रहने वाले अशोक कस्यप के घर घुसकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें अशोक के बड़े भाई विनोद की सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही महिला समेत तीन लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल कर्मचारी पर लगाए आरोपों से पीछे हटी महिला, कहा नहीं चाहती कार्रवाई

ये भी पढ़ें: विकासनगर में देर रात हंगामा: अलग-अलग समुदाय के बीच विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या

पानी को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।

यह भी पढ़ें -  बाढ़ से बिलखते नेपाल को मिला सोनू सूद का सहारा: संकट की घड़ी में निभाया पड़ोसी का धर्म, महीनों मदद का वादा

तीन की हालत गंभीर

हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मरते हुए नजर आ रहे हैं ।

यह भी पढ़ें -  आज रूट रहेगा डायवर्ट, दिल्ली से लखनऊ और मुरादाबाद की ओर जाने वालों के लिए जरूरी खबर

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हमला कर बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनते ही हिंदू संगठन भी देर रात बैरागीवाला पहुंच गया। माहौल तनावपूर्ण होते देख गांव में भारी पुलिस तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के कोतवाली और थानों से भी पुलिस बल मंगाया। बता दें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से आरोपियों के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999