विकासनगर बवाल पर CM Dhami सख्त, बोले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

खबर शेयर करें -

 

Cm dhami

विकासनगर में 13 जून को हुए हिंदू-मुस्लिम विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विकासनगर बवाल पर CM Dhami सख्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा’।

यह भी पढ़ें -  खेत में गई युवती का अपहरण, नदी किनारे बदहवास हालत में मिली, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’।

प्रशासन ने चलाया आरोपियों के घर बुलडोजर

बता दें आक्रोशितों हिंदू शख्स की मौत के बाद से ही बजरंग दल और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही थी। साथ ही परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलकर ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें -  कभी फिल्मों में देखा था साड़ी का पल्लू फाड़ कर राखी बांधना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों को देखकर अहमदाबाद की एक महिला ने अपना साड़ी का पल्लू फाड़ कर मुख्यमंत्री को बांधी राखी,देखे वीडियो

बजरंग दल कार्यकर्ता की सिर फोड़कर हत्या

जानकारी के अनुसार पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।

यह भी पढ़ें -  श्रद्धालुओं के लिए खुले रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए जय भोलेनाथ के जयकारे

तीन की हालत गंभीर

हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मरते हुए नजर आ रहे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999