रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक ही मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग – जवाड़ी बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में से एसडीआरएफ ने बरामद किया चालक का शव।

आज जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत चार की मौत

उक्त वाहन सवार व्यक्ति रुद्रप्रयाग का ही रहने वाला था जो रुद्रप्रयाग बाजार से जवाड़ी की ओर आते समय अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक व्यक्ति सवार था व जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा नदी पार करते युवक बहा, मिली लाश

मृतक व्यक्ति का नाम :- भागीरथ लाल पुत्र ममराज उम्र 35 वर्ष,

निवासी:- ग्राम थापला रुद्रप्रयाग।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999