रुद्रपुर : युवक ने अपनी साली को वीडियो कॉल करने के बाद किया सुसाइड, दो बीवियां होने के कारण परिवार में होता था क्लेश

खबर शेयर करें -



रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप में एक युवक ने अपनी साली को वीडियो कॉल करने के बाद सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की दो बीवियां थीं और अक्सर पारिवारिक कलह होता रहता था। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

22 जनवरी की देर रात्रि डेढ़ बजे के करीब थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि जगतपुरा के रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तो पता चला कि चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी पीलीभीत व हाल निवासी जगतपुरा के रहने वाले 33 वर्षीय युवक भगीरथ मंडल उर्फ सागर फंदे पर लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें -  अवैध गतिविधियों में संलिप्त 06 व्यक्तियों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 303 पाउच, 158 पव्वे अवैध शराब बरामद


पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि युवक की दो बीवियां थीं और अक्सर पारिवारिक कलह होता रहता था। आशंका जताई कि कलह के कारण युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि आत्महत्या किए जाने से पहले भागीरथ मंडल ने अपनी साली को वीडियो कॉल कर सुसाइड किए जाने की सूचना दे दी थी। साली ने परिजनों को बताया, लेकिन इससे पहले ही युवक ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें -  RCB vs PBKS Highlights: एक बार फिर घर पर बेंगलुरु को मिली हार, Nehal Wadhera की पारी ने दिलाई पंजाब को जीत

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी : भाजपा नेता की गाड़ी से पकड़ी गई शराब, कांग्रेस प्रत्याशी ने स्थानीय लोगों के साथ काटा हंगामा
उधर, थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी मस्जिद मामला : हिंदू संगठनों ने चार नवंबर को बुलाई महापंचायत, आठ नामजद समेत 208 पर मुकदमा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999