Sanam Teri Kasam : पर्दे पर एक बार फिर लौट रही सनम तेरी कसम, इस दिन होगी रिलीज

Ad
खबर शेयर करें -
sanam-teri-kasam Re-release date

आज कल पुरानी फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का सिलसिला तेज़ी से बढ़ रहा है। कई फिल्मों ने दोबारा सिनेमाघरों में आकर ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है बल्कि अच्छी कमाई भी की है। ऐसे में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की भावुक प्रेम कहानी सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

सनम तेरी कसम इस दिन दोबारा होगी रिलीज (Sanam Teri Kasam Re-Release Date)

लंबे समय से फैंस इस फिल्म की दोबारा रिलीज की मांग कर रहे थे। अब उनकी ये ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक दीपक मुकुट ने ऐलान किया है कि सनम तेरी कसम सात फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें -  मकर संक्रांति पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गंगा में लगा रहे आस्था की डुबकी

इस बात की जानकारी खुद हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए दी। वीडियो में वो निर्देशक दीपक मुकुट के साथ नजर आते हैं। जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होती है। वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठते हैं।

2016 में आई थी फिल्म

साल 2016 में सनम तेरी कसम पहली बार रिलीज हुई थी। इसकी इमोशनल कहानी और हर्षवर्धन-मावरा की शानदार जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्म के गाने उस समय सुपरहिट थे। आज भी ये संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं। सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है। ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म भी दूसरी बार बॉक्स ऑफिस पर वही जादू बिखेर पाती है या नहीं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999