SC ने हटाया लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर लगा स्टे, दो साल बाद खुला रास्ता

खबर शेयर करें -

 

supreme court SC ने हटाया लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर लगा स्टे

कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजाजी नेशनल पार्क से जुड़े लालढांग–चिल्लरखाल रोड प्रोजेक्ट पर से 2023 से लगा सुपर कोर्ट का स्टे अब हट गया है।

SC ने हटाया लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर लगा स्टे

सुप्रीम कोर्ट ने इंटरवेंशन एप्लीकेशन को स्वीकार करते हुए सड़क निर्माण ओर लगी रोक को समाप्त कर दिया है। बता दें करीब दो सालों से यह सड़क परियोजना क़ानूनी अड़चनों के चलते ठप पड़ी हुई थी। स्थानीय जनता लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण कि मांग कर रही थी।

यह भी पढ़ें -  बीच सड़क पर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग_हड़कंप मच गया

क्षेत्र की जनता को मिली बड़ी राहत

बता दें यह सड़क कोटद्वार और आसपास के इलाकों की आवाजाही को आसान बनाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब जल्द ही इसके सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999