फ्लाईओवर के नीचे मौत का मंजर, लोहे का गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें -

 

Iron-girder-falls-under-construction-flyover-two-kanwar-pilgrims-killed-haridwar-news

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास एक निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक यहां भारी लोहे का गाटर खिसककर दो कांवड़ियों के ऊपर गिर गया।

गंभीर रूप से घायल दोनों कांवड़ यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। डीएम ने भी पुलिस और एनएचएआई से रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें -  चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड

फ्लाईओवर के नीचे दो कांवड़ियों के नीचे गिरा लोहे का गाटर

दरअसल ये घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। 21 साल के तनुज कुमार और 22 साल के कृष्णा हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान वो रास्ते में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास रुक गए। दोनों निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम करने के लिए बैठ गए। पास में ही लोहे के गाटर रखे हुए थे। इसी बीच एक गाटर अचानक से खिसककर दोनों के ऊपर गिर गया। उसके नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग-आवास विकास में किराए में रहने वाली अल्मोड़ा की युवती ने रुद्रपुर में उठाया आत्मघाती कदम,मौत

दो कांवड़ियों की मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर किस परिस्थिति में रखा गया था।

यह भी पढ़ें -  ईडी के बाद अब एनआइए की टीम पर हमला, कार में तोड़फोड़; दो अधिकारी घायल

मामले की जांच जारी

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर लोहे के गाटर रखे हुए थे। जैसे ही कांवड़ यात्री उन पर चढ़कर बैठने का प्रयास करने लगे तो गाटर नीचे फिसलकर गिर गए। इसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। पूरे मामले में एनएचएआई और पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999