नैनीताल में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-लापता मजदूरों की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, दो के हो चुके हैं शव बरामद

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

प्रशासन ने बताया कि भारी से बहुत भारी बारिश के कारण जिले की नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह होने की आशंका है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मध्यमहेश्वर ट्रैक पर आया ट्रैकर पांच दिन से लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग, तलाश जारी

शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश

आदेश के मुताबिक 14 अगस्त को विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी संबंधित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन आवासीय स्कूलों पर लागू नहीं होगा आदेश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें -  दो सहेलियों में हुआ प्यार घर से हुईं फरार, वापस आकर रख दी ये शर्त

प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999