हल्द्वानी : गौला खनन से जुड़े 600 श्रमिकों को एसडीएम राहुल शाह ने बाटा कंबल…

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी महोदय , नैनीताल श्री ललित मोहन रायल द्वारा जनपद में खनन गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण हेतु स्वीकृत जिला खनन न्यास निधि के अंतर्गत कार्ययोजना अनुपालन में आज गोरा पड़ाव खनन गेट में कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत .विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, डीएलएम वन निगम हल्द्वानी धीरेश बिष्ट तथा जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह की उपस्थिति में गोरा पड़ाव खनन गेट पर खनन कार्यों में संलग्न 600 से अधिक श्रमिकों को शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें -  नाई ने की युवती से छेड़छाड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश, सैलून में की तोड़फोड़

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999