देशभर में दूसरे चरण का मतदान जारी, सीएम धामी ने की अपील- ‘पहले मतदान, फिर जलपान

खबर शेयर करें -

’

, देहरादून: Lok Sabha Elections 2024: आज शुक्रवार को देश के 13 राज्‍यों में दूसरे चरण का मतदान जारी है। उत्‍तराखंड में पहले चरण में ही राज्‍य की पांचों सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हो चुका है।

आगामी चार जून को मतगणना होगी। इस बार राज्‍य के 55 प्रत्‍याशी चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही यूपी सहित दूसरे राज्‍यों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में Amit Shah करेंगे टॉप सीक्रेट मीटिंग, ये बड़े नेता होंगे शामिल

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने की अपील
इसी क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने देश की जनता से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील की है। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया के जरिए जनता से अपील की।

उन्‍होंने कहा कि ‘देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग अवश्य करें। आपका एक वोट सशक्त, सामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा’।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस नेता के भाई की हत्या: फावड़ा और दरांती से हमला कर उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

13 राज्यों में आज मतदान
लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हो रहा है। इसमें 13 राज्यों की 88 सीटों पर 1,202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अभिनेत्री हेमा मालिनी, धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, कांग्रेस नेता शशि थरूर आदि शामिल हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: हीरानगर निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैनात जूनियर क्लर्क की मौत, बिस्तर पर मिला शव
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999