देशभर में दूसरे चरण का मतदान जारी, सीएम धामी ने की अपील- ‘पहले मतदान, फिर जलपान

खबर शेयर करें -


, देहरादून: Lok Sabha Elections 2024: आज शुक्रवार को देश के 13 राज्‍यों में दूसरे चरण का मतदान जारी है। उत्‍तराखंड में पहले चरण में ही राज्‍य की पांचों सीटों के लिए मतदान संपन्‍न हो चुका है।

आगामी चार जून को मतगणना होगी। इस बार राज्‍य के 55 प्रत्‍याशी चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही यूपी सहित दूसरे राज्‍यों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी है।

यह भी पढ़ें -  चीनी मूल का था सेना का विमान, 19 लोगों की मौत, कई शव बुरी तरह झुलसे

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने की अपील
इसी क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने देश की जनता से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील की है। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया के जरिए जनता से अपील की।

उन्‍होंने कहा कि ‘देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग अवश्य करें। आपका एक वोट सशक्त, सामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा’।

यह भी पढ़ें -  IPL 2025: आज चेन्नई और बेंगलुरू के बीच महामुकाबला, जानें कैसी होगी CSK vs RCB Pitch Report

13 राज्यों में आज मतदान
लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हो रहा है। इसमें 13 राज्यों की 88 सीटों पर 1,202 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अभिनेत्री हेमा मालिनी, धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, कांग्रेस नेता शशि थरूर आदि शामिल हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  श्रीनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999