हरिद्वार में सनसनी: गला रेतकर महिला की हत्या, गंगनहर किनारे फेंका शव, शिनाख्त जारी

खबर शेयर करें -

रुड़की के मंगलौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगनहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।

महिला की हत्या कर गंगनहर किनारे फेंका शव

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गंगनहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

यह भी पढ़ें -  Loksabha Election 2024 : ग्रामीण मतदाताओं के हाथ है जीत की चाबी, कम है शहरी मत प्रतिशत

मृतक महिला की शिनाख्त जारी

खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले को लेकर एसपी देहात शेखरचन्द सुयाल का कहना है कि प्रथमदृष्टया महिला का गला रेतकर हत्या की गई है। जिसके बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया है। महिला की उम्र तकरीबन 40 -45 वर्ष है बाकी सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नाबालिग ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर मे अपने ही घर में कराई लाखों की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999