10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी थी रकम…

खबर शेयर करें -

orig_orig711613163228_1616282234

हरिद्वार/खानपुर। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना एक सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि सब्सिडी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में हरिओम यादव पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, वर्तमान में सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार, ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपों का सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की।

योजना के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में जाली नोटों का करता था कारोबार

सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त संदेश गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999