उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 18 अगस्त, 2026 को सांय 06.30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 19.08.2026 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर, दिनांक 19.08.2026 (बुद्धवार) को शैक्षणिक कार्य हेतु जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999