शंकर जोशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मिलीं प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी!

खबर शेयर करें -

शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा, संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प को दोहराया!

लालकुआं। लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान शंकर  जोशी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में शंकर  जोशी का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा होगी शुरू

प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने पर शंकर जोशी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए केवल पद नहीं बल्कि संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का अवसर है।

उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, विश्वास और स्नेह ने उन्हें सदैव संगठन के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी है।

यह भी पढ़ें -  मोटरसाईकिल चुरा झाड़ियों में छिपाते, माहौल शांत होने पर नंबर प्लेट बदल बेच देते थे

जोशी ने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी तत्परता और समर्पण के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

शंकर  जोशी के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं संगठनात्मक सक्रियता से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999