Uttarakhand Weather : संभल जाए! आज भी उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इसी के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम का कहर देखने को मिलेगा। 

7 अगस्त को मौसम कैसा रहेगा Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी सात अगस्त को राज्य के जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और भूस्खलन भी हो सकता है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  महिला के गले से चेन छीन कर फरार हुए आरोपी

11 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर 11 अगस्त तक मौसम ख़राब ही रहने वाला है। प्रदेश में हो रही बारिश के चलते सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही SDRF, NDRF ओर सभी जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Maps

पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

ख़राब मौसम के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999