भगवती-माइक्रोमैक्स में अविधिक ले-ऑफ रद्द करवाने, न्यूनतम वेतनमान लागू करवाने के लिए 38वें दिन धरना जारी

खबर शेयर करें -

पंतनगर, 7 अगस्त। भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड में अविधिक ले-ऑफ समाप्त करवाने व न्यूनतम वेतनमान लागू करवाने के लिए कंपनी गेट पर 38वें दिन भी धरना जारी है।

इस दौरान भगवती इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि भगवती-माइक्रोमैक्स सिडकुल, पंतनगर में राज्य द्वारा घोषित न्यूनतम वेतनमान लागू नहीं है। न्यूनतम वेतनमान पर औद्योगिक विवाद जारी रहते प्रबंधन ने अचानक 1 जुलाई 2026 से 14 अगस्त, 2026 तक 45 दिन का अविधिक ले-ऑफ घोषित कर दिया। इससे पहले से ही बेहद कम वेतन पा रहे श्रमिकों के सामने और संकट गहरा गया जिससे मज़दूरों को संघर्ष की राह पर आना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में फिर हुई बर्फबारी देखें वीडियो

महासचिव ठाकुर सिंह ने कहा कि भगवती प्रबंधन ने राज्य की औद्योगिक नीति और सिड़कुल नियमों के विपरीत प्लांट के एक हिस्से को गैरकानूनी रूप से अन्य कंपनी को गोदाम के लिए दे दिया है और श्रमिकों को अविधिक ले-ऑफ देकर उनके पेट पर लात मार दी। माननीय उच्चतम न्यायालय में सम्पन्न समझौते को लगभग तीन साल होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा इसका पूर्णतः परिपालन नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें -  रेस्टोरेंट में कार्यरत बावर्ची की घर लौटते समय बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कोषाध्यक्ष लोकेश पाठक ने बताया कि एएलसी, डीएलसी भी न्यायहित में कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। 1 अगस्त को एडीएम महोदय की मध्यस्थता में जिला स्तरीय कमेटी की वार्ता में एडीएम महोदय ने प्रबंधन से कंपनी खोलने नहीं तो कानूनी कार्रवाई की बात की। लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला।

उपाध्यक्ष पूजा पाण्डे ने कहा कि जबतक न्याय नहीं मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  लोकभवन में बसंतोत्सव का आगाज!, तीन दिनों तक लगेगी फूलों की प्रदर्शनी – Vasantotsav

आज धरना स्थल पर समर्थन में सीएसटीयू के महासचिव मुकुल, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी भगवती माइक्रोमैक्स से यशपाल,नीतू,सूरज बोरा,प्रमोद,भुवन,गिरीश पंत,राजेंद्र नेगी,नवीन,धीरज खाती,अर्जुन,दीपक,अफजल आदि श्रमिक मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999