मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख बेटे ने किया यह काम, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

अबोहर: अपनी ही मां को प्रेमी संग आपतिजनक स्थिति में देख लेने के बाद 22 वर्षीय बेटे ने कुल्डाड़ी से प्रेमी का गुप्तांग व टांगे बुरी तरह से काट डाली। प्रेमी को यहां के सरकारी अस्पताल में गंभीर अवस्था में लाया गया जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया।

गत देर रात की हुई ये घटना अबोहर के नजदीकी गांव धर्मपुरा की है। पुलिस द्वारा आरोपित लड़के को पुलिस ने काबू कर लिया है व उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

आपत्तिजनक हालत में देख उठाया ये कदम
जानकारी के अनुसार धर्मपुरा गांव के 50 वर्षीय स्वर्ण के गांव की एक महिला से पिछले काफी समय से अवैध संबंध थे। यह बात उसके परिवार वालों को गवारा नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: उत्तराखंड के सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

रविवार रात महिला का पति और बेटा काम पर गए हुए थे जबकि स्वर्ण रविवार रात करीब 12 बजे खेत से वापिस आया और सीधा घर में महिला से मिलने पहुंच गया। इसके कुछ समय बाद ही महिला का बेटा घर आया तो स्वर्ण को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका खून खौल गया।

कुल्हाडी से काटा डाला टांगे और गुप्तांग
तैश में आए युवक ने घर पर रखी कुल्हाडी से स्वर्ण पर इतने वार किए कि उसकी एक टांग के कई टुकडे कर दिए और दूसरी टांग व बाजू पर भी कई वार किए। इतना ही नहीं गुस्साए युवक ने स्वर्ण का गुप्तांग भी काट दिया। परिवार के व्यक्ति ने ही इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर

करीब दो घंटे बाद पंचायत वहां पहुंची तो स्वर्ण को खून से लथपथ पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद देर रात करीब 3 बजे एंबुलेंस गांव में आई और स्वर्ण को खून से लथपत हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाई।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में भी ले लिया है। स्वर्ण गांवों में ही ट्रैक्टर ट्राली पर खेतों से लकडियां काटकर बेचने का काम करता था।

यह भी पढ़ें -  ​उत्तराखंड में शर्मनाक घटना: बेटी पैदा होने पर महिला कांस्टेबल को पति ने पीटा, 5 लोगों पर दर्ज हुआ केस।


डीएसपी देहाती सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक मामले की सूचना मिली थी कि एक बेटे द्वारा अपनी मां के प्रेमी को अवैध संबंध के चलते कुल्हाडी से काटा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999