SSP मंजूनाथ टीसी को मिली जान से मारने की धमकी, लारेंस बिश्नोई के नाम की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

खबर शेयर करें -



उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर उन्हें धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एसएसपी को मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को जान से मारने की धमकी देने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। ये पोस्ट अभिषेक मिश्रा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी। जिसमें एसएसपी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

यह भी पढ़ें -  *DGHealth उत्तराखंड पर RTI नियमों की अनदेखी के आरोप, CD/DVD की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क और अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला*

लारेंस बिश्नोई के नाम की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट में एसएसपी को धमकी देते हुए लिखा गया है कि कप्तान जितना चाहे फोर्स लगा लें लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हर हाल में सक्रिय हो जाएंगे। इसके साथ ही पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस पोस्ट करने वाली की तलाश में जुट गई। जांच में पता चला कि धमकी देने वाला पंतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि अब तक धमकी देने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लेकिन पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ब्रेकिंग- इस भर्ती परीक्षा के आवेदन तिथि आगे बढ़ी,आदेश जारी

आरोपी के खिलाफ पिता ने भी दी है तहरीर
बताया जा रहा है कि एसएसपी को धमकी देने वाले अभिषेक मिश्रा के पिता रामनाथ मिश्रा ने भी पंतनगर थाने में एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका बड़ा बेटा अभिषेक मिश्रा गलत संगत में पड़ गया है। अभिषेक अपने परिजनों को परेशान कर रहै है।

यह भी पढ़ें -  IPL 2025: आज चेन्नई और बेंगलुरू के बीच महामुकाबला, जानें कैसी होगी CSK vs RCB Pitch Report

तहरीर में पिता ने कहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्तों के साथ मिलकर अभिषेक अपने परिवार वालों को धमकी दे रहा है। पिता और भाईयों को वो आएदिन धमका रहा है। बेटे गलत संगत के कारण और उसकी इन हरकतों के चलते उन्होंने उसे चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। लेकिन अब वो लगातार धमकी देकर उनसे पैसे मांग रहा है। पैसे ना देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999