हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के पास हुआ। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण दोनों वाहनों की तेज रफ्तार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सुबह-सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश,सात यात्रियों के मौत की आशंका,देखे वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोग वाहन से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  कृषि विभाग द्वारा जिला योजना के तहत चेन लिंक घेरवाड़ का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन

पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार सभी लोग उत्तर प्रदेश के हरदोई, बिजनौर और नजीबाबाद के रहने वाले हैं। नजीबाबाद निवासी शराफत और उनकी पत्नी शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 18 वर्षीय बेटे अहान की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम:

  • अहान (18), बढ़ापुर, नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश)
  • फहीम (35)
  • एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी
यह भी पढ़ें -  देहरादून में दर्दनाक हादसा: बुलेट पेड़ से टकराई, डीआईटी के दो बी-फार्मा छात्रों की मौत

घायलों के नाम:

  • सोहने लाल (25), ग्राम रीठ मानसिंह, हरदोई
  • शराफत (42), बढ़ापुर, नजीबाबाद
  • शबाना (35), बढ़ापुर, नजीबाबाद
  • अनु (18), बढ़ापुर, नजीबाबाद
  • समीम (42), बिजनौर

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फ्लाईओवर से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया है। हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999