मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी मामले में एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा

खबर शेयर करें -

चोरी हुए 04 लाख 80 हजार रूपये लगभग के सोने के जेवरात सहित शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 21.12.2024 को वादी दीपेन्द्र चंद पांडे पुत्र केशव दत्त पांडे निवासी गली नंबर 3 शिव विहार लोहरिया साल मल्ला थाना मुखानी की तहरीर कि दिनांक 13/11/24 से 15/11/24 के बीच *किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने के जेवर तथा पैसे चोरी करने की सूचना* दी उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir no. 221/24 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

   उक्त घटना में *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी* के निर्देश दिए गए थे। 
  *श्री प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन करने पर दिनांक 05/01/25 को *एक युवक को  52 डाट से बसानी को जाने वाले रास्ते पर मय चोरी किये गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार* किया गया।  

  अभियोग में धारा  331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताएं कि वह *चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।*

गिरफ्तार अभियुक्त-
राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
अपराधिक इतिहास अभियुक्त
1-Fir no -296/21 u/s 380/411 ipc
2-Fir no -172/23 u/s 380/457/411 ipc

यह भी पढ़ें -  प्याज के नाम पर धोखाधड़ी: व्यापारी को प्याज देने के नाम पर 31 लाख रुपए ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

माल बरामदगी-
1- 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन
2- 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
3- 01 पीली धातु की अंगूठी

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल गणेश गिरी
3- कांस्टेबल बलवंत सिंह
4- कांस्टेबल रोहित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999