एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख,नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिला मुख्यालय में कानून एवं यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध एसएसपी नैनीताल ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय की गई शर्तों और नियमों का सरेआम उल्लंघन करने पर पुलिस ने आयोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मोहर्रम के जुलूस आयोजन से पूर्व पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आयोजन कमिटी के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जुलूस के लिए रात 9:00 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आयोजकों द्वारा जानबूझकर तय समय सीमा का उल्लंघन कर देर रात्रि तक जुलूस निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल कर्मचारी पर लगाए आरोपों से पीछे हटी महिला, कहा नहीं चाहती कार्रवाई

देर रात तक चले इस उल्लंघन के कारण नैनीताल शहर की यातायात एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गया और काफी देर तक बाधित रहा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शहर में आए पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था से नैनीताल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों पर भी बुरा असर पड़ा।

जुलूस हेतु निर्धारित निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की गई, बल्कि उनका विरोध भी किया गया। जिस परिणामस्वरूप मल्लीताल पुलिस द्वारा जुलूस आयोजकों के विरुद्ध कोतवाली मल्लीताल में FIR NO- 23/26 धारा 126(2), 223, 285,3(5) BNS की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  गुलाब घाटी, रानीबाग में लगने वाले जाम से शीघ्र निजात मिलेगी, इन स्थानों में सड़क में सुधारीकरण कार्य कर सड़क को चौड़ा किया जाऐगा, एन एच द्वारा शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्य किया जाएगा

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:-
“नैनीताल एक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ किसी भी सूरत में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999