वर्षाकाल में सर्पदंश की मण्डल में पांच मजदूर व गरीब लोगों की मौतों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने कही ये बात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी –

वर्षाकाल में सर्पदंश की मण्डल में पांच मजदूर व गरीब लोगों की मौतों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि जिन स्थलों पर भवन आदि के निर्माण कार्य किये जा रहे है उन स्थलों पर खूले मे मजदूर ना रहे उन्हे वैकल्पिक आवास में बैड के साथ ही शौचालय की सभी सुविधाये सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा प्रदान की जाए।
श्री रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेेकेदारों का स्वयं के पंजीकरण के साथ ही मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य किसी भी मजदूर की अप्रिय घटना होने पर सम्बन्धित मजदूर का पंजीकरण ना होने दशा में सम्बन्धित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।


उन्होने कहा कि मण्डल के सभी श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग होना आवश्यक है इसके लिए सभी जिलाधिकारी मनीटरिंग करना सुनिश्चित करें।। उन्होने सीएमओ को निर्देशित किया है कि सभी सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटीवेनम इंजेक्शन होना अनिवार्य है तथा एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने हेतु योग्य चिकित्सक की तैनाती भी करना सुनिश्चित करें।
श्री रावत ने कहा कि सांप का काटना एक अप्रत्याशित घटना है लेकिन कुछ सावधानियों का पालन करते हुए इसे रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि वर्षाकाल में पैरों को ढंकने वाले जूते या हाई बूट आदि पहनें, घने जंगलों के भीतर जाने से बचे तथा कृषि भूमि मे सावधानी पूर्वक चले। अपने आसपास के एरिया को साफ रखे। उन्होने कहा सर्पदंश होने पर शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लें।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- इन औषधि निरीक्षको को इन स्थानों पर मिली तैनाती

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999