लोगों की शिकायत पर जिस्मफरोशी के आरोप में दस महिलाएं गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के खिलाफ रविवार देर रात हरिद्वार शहर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जिस्मफरोशी के आरोप में दस महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। देर रात सभी महिलाओं का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। स्थानीय व्यापारी कई बार इसको लेकर शिकायत कर चुके हैं। स्थानीय पुलिस भी समय समय पर कार्रवाई करती रही है। रविवार को कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर कई महिलाएं भाग खड़ी हुईं। देर रात को दस महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।

यह भी पढ़ें -  हैवान बनी सौतेली मां, 11 साल के बच्चे की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में छिपाया

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिलाएं सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, ऊधमसिंह नगर, दिल्ली की रहने वाली हैं और यहां सिडकुल, ज्वालापुर, बहादराबाद, कनखल क्षेत्र में रहती है। सभी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही थीं। पुलिस टीम में एएसआई उषा ध्यानी, हेड कांस्टेबल शारदा, कांस्टेबल भारती रावत, अनीता, बीना, रमेश, सतेंद, जसवीर और कुलदीप शामिल रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999