आतंक का खतरा, किरायेदार भी हो सकते हैं आतंकवादी, पुलिस ने किया अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -


मुंबई में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस ने राज्य में अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी, एसीपी, डीसीपी, म्युनिसिपल वार्ड ऑफिस और तहसील कार्यालय को भी सतर्क कर दिया गया है और सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं।


बता दें कि पूरे देश में जल्द नवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा। कई जगह पंडाल लगाए जाएंगे और लाखों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में मुंबई में आतंक का खतरा मंडरा रहा है। यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ एंटी सोशल एलिमेंट या आतंकवादी लोगों के बीच में छुपे हो सकते हैं। इससे जान-मान का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा- यहां स्कूटी की डिग्गी में लाखों की कीमत की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

किरायेदार भी हो सकते हैं आतंकी
पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकवादी आम लोगों के साथ किरायेदार भी हो सकते हैं और उनके कई खौफनाक इरादे हो सकते हैं। इस आतंक के साए के कारण मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर लैंडलॉर्ड और टेनेंट्स को आगाह किया गया है। लैंडलॉर्ड को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे या किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें -  महिला की दिन दहाड़े हत्या , कॉलेज से घर लौट बेटा तो बेड पर इस हालत में मिली मां की लाश

इन उपकरणों पर लगाई रोक
इसी के साथ मुंबई पुलिस ने कुछ उपकरणों पर भी रोक लगा दी है, जिनमें ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून जैसी और चीजें शामिल हैं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999