टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा आज, सीएम धामी ने प्रतिभाग कर लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

सोमवार को टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल हुए और उन्होंने शिव के सभी स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा का आज आयोजन किया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव के सभी स्वरूपों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें -  हेमंत साहू ने हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर की व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए सीएम और डीएम को भेजी मेल

Cm dhami
हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा के साथ शुरू हुई शोभायात्रा
टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। बता दें कि इस शोभायात्रा में शिव बारात, मेरठ, महाराष्ट्र, अष्ट विनायक, मथुरा वृंदावन और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियां बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्र का 75वॉ स्वतंत्रता दिवस मण्डल मुख्यालय सरोवर नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया

Cm dhami
200 तोरण द्वार लगाकर सजाए गए हैं मार्ग
टपकेश्वर महादेव सेवा दल की तरफ से इस शोभायात्रा के लिए मार्ग पर 200 तोरण द्वार लगाए गए हैं। निरंजनपुर मंडी से लेकर शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, राजा रोड, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, डाकरा, गढ़ी कैंट मार्ग पर 200 तोरण द्वार लगाकर मार्ग को सजाया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999