75 वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

खबर शेयर करें -

।

। 75 वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आयुक्त कार्यालय में और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर, नैनीताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस टुकड़ी द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गई।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में संविधान लागू किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में हम सभी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे देश का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं और हमारे देश के संविधान में अनेक खूबियां हैं, हम सबको इन्हें आत्मसात करना चाहिए। हमें देश के प्रत्येक नागरिक के साथ भेदभाव की भावना त्याग कर समान व्यवहार करना चाहिए और सभी को प्रतिष्ठा और अवसर की समानता देनी चाहिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त कार्मिकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर भारत सरकार सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गणतंत्र हमारा कीर्तिमान गीत का गायन किया गया।

यह भी पढ़ें -  PNB के ATM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इसके उपरांत जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी नैनीताल फिंचाराम चौहान, उपजिलाधिकारी सदर के साथ ही जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों आदि द्वारा मल्लीताल, नैनीताल स्थित राष्ट्र के महानुभावों संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमर शहीद राजेश अधिकारी और माल्लीताल, नैनीताल पंत पार्क स्थित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम फ्लैट्स मैदान, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा झंडा फहराया गया और विशेष निरीक्षण वाहन द्वारा पुलिस टुकड़ियों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा की जा रही परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पुलिस दस्ता ने सशत्र बल के साथ सलामी दी इसके साथ ही सीपीयू, फायर, 112, दूर संचार, डोग स्कोड, महिला हेल्पलाइन, छोलिया नाट्य दल, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा सलामी दी गई।मण्डलायुक्त दीपक रावत ने पुलिस और एनसीसी परेड कमांडरो से एक एक कर परिचय किया।

इस अवसर पर दीपक रावत द्वारा जनपद में कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पवन मेलकानी और डॉ विनीता टोलिया व किशोर सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  ओखल कांडा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगांई का दूरदर्शन उत्तराखंड चैनल हिंदी काव्य गोष्ठी में चयन क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई

मंडलायुक्त दीपक रावत ने सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी जनपद वासियों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान तभी है, जब स्वाधीनता है, यदि स्वाधीनता न होगी तो, संविधान भी न होगा। हमें उन सभी महापुरुषों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने संविधान निर्माण और स्वाधीनता में अपना योगदान दिया है। लगभग 3 साल के मंथन के बाद भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। आज सबसे बड़ी रिपब्लिक भारत है, जो समय के साथ ओर अधिक मजबूत हुआ है। जिस देश ने 200 वर्षों तक हम पर राज किया, आज हमारे देश की इकोनॉमी ने उस देश को पीछे छोड़ दिया है। हमारे देश की आर्थिकी मजबूत हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में माननीय प्रधानमंत्री ने हाउस आफ हिमालयज का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और इनको ग्लोबल स्केल पर पहुंचने की बात कही गई है। पिछले दिनों कैबिनेट ने भी इसको कंपनी बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। हम सभी इसमें अपने-अपने स्थानीय उत्पादों के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं, जिससे हमारी आर्थिकी ओर मजबूत होगी। दीपक रावत ने कहा माननीय बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है कि संविधान चाहें कितना ही अच्छा क्यों न हो, अगर उसको कार्यान्वित करने वाले लोग बुरे हैं, तो संविधान अच्छा नहीं हो सकता।

पुलिस उप महानिदेशक योगेंद्र रावत और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्लैट मैदान में परेड में सम्मिलित पुलिस बल, जनपद की देवतुल्य जनता और जनप्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

जनपद अंतर्गत मा. उच्च न्यायालय नैनीताल के साथ ही जनपद के सभी सरकारी/अर्ध्दसरकारी और शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस शुभवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधि विधायक, नैनीताल सरिता आर्या, मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अशोक कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर नैनीताल प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, ईओ नगर पालिका नैनीताल राहुल आनंद, सहित पूरन मेहरा नितिन कार्की मनोज जोशी आदि राज्य आंदोलनकारी व प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999