ओखल कांडा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगांई का दूरदर्शन उत्तराखंड चैनल हिंदी काव्य गोष्ठी में चयन क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई

खबर शेयर करें -
  1. डीडी उत्तराखंड की काव्य गोष्ठी में चयनित हुए सुरंग गाँव के कवि संजय
  2. डीडी उत्तराखंड के चैनल पर नजर आएंगे कवि संजय परगाँई
  3. संजय का दूरदर्शन उत्तराखंड की काव्य गोष्ठी में चयन होने पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल

दूरदर्शन उत्तराखंड के चैनल से प्रसारित होने वाली हिंदी काव्य गोष्ठी में नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गांव निवासी कवि संजय परगाँई का चयन हुआ है। जिनको कार्यक्रम अधिकारी आद. विकास कोटनाला जी के द्वारा‌ आमंत्रित किया गया था। बुधवार , 22 मई को हिंदी काव्य गोष्ठी की रिकाॅर्डिंग दूरदर्शन उत्तराखंड के देहरादून स्टूडियो में हुई। जिसमें पाँच कवियों को

आमंत्रित किया था। जिसका संचालन देहरादून की कवयित्री आद. शिखा अग्रवाल जी के द्वारा किया गया। जिसमें कवि संजय परगाँई ने अपने उत्तराखंड के मुख्य मुद्दों पर अपनी रचनाएं रखी जिसका प्रसारण दूरदर्शन उत्तराखंड के कार्यक्रम हिंदी गोष्ठी में 25 मई 2024 शनिवार को सायं 05 बजे दूरदर्शन उत्तराखंड के टीवी चैनल तथा यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। इस काव्य गोष्ठी में टिहरी से जगदीश ग्रामीण , हरिद्वार के डा. अशोक गिरि , देहरादून के सी. बी. द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा भीमताल एवं हल्द्वानी मतदान /पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न। नोडल अधिकारी मतदान/मतगणना

बताते चलें कवि संजय पहले भी लखनऊ , पंतनगर , वाराणसी , गदरपुर जैसे अन्य कई कवि सम्मेलनों में सम्मानित हो चुके हैं। संजय की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल हैं। जिसके लिए संजय को विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा स्वजनों और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisement