सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गया पड़ा ,जानिए कहां से है इसका कनेक्शन

खबर शेयर करें -
saif-ali-khan-attacker mohammad-shehzad-arrested

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला (Saif Ali Khan Attacker News ) करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस ने ठाणे से हमलावर मोहम्मद शहजाद को दबोच लिया है। हमले के करीब 74 घंटे बाद आरोपी को अरेस्ट किया गया है।

बता दें कि चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसे हमलावर ने अभिनेता पर चाकू से कई बार वार किए। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायर हो गए। मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी हुई। फिलहाल अभिनेता अस्पताल में ही भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, SIR को लेकर गरमाएगी सियासत

ऐसे पकड़ा गया मोहम्मद आलियान? (Saif Ali Khan Attacker)

मुंबई की क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस ने एक साथ काम कर आरोपी मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shehzad Arrested) को अरेस्ट किया। आरोपी की उम्र 30 साल है। वो एक हाउसकीपिंग फर्म के लिए काम करता है। पुलिस ने उसे ट्रैक किया।आरोपी हीरानंदानी एस्टेट स्थित एक निर्माण स्थल पर घनी झाड़ियों में छुप रखा था। काफी समय तक तलाश करने बाद आरोपी पुलिस के हाथ आया। बता दें कि पूछताछ में आरोपी मोहम्मद शहजाद ने अपना गुनहा कबूल कर लिया है। कोर्ट में जल्द ही उसे पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश की ट्रेन में मिले महिला के टुकड़े वाली गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने गुनहा किया कबूल

बता दें कि सैफ पर हुए हमले के बाद से मुंबई पुलिस की 35 से ज्यादा टीमें इस केस में लगी हुई थी। आरोपी को पुलिस ने 19 जनवरी को सुबह-सुबह लेबर कैंप इलाके में देखा। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागकर झाड़ी में जाकर छुप गया। पुलिस के गिरफ्तार करने पर आरोपी ने अपने सारे इल्जाम कबूल कर लिए।

आरोपी मोहम्मद आलिया का बांग्लादेशी कनेक्शन

कहा जा रहा है कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वो काफी शातिर है। बार-बार अपना नाम बदल कर रह रहा था। उसने पहले अपना नाम विजय दास बताया। जिसके बाद उसने मोहम्मद आलियान नाम बताया। हालांकि पुलिस ने उसका असली नाम बताया। आरोपी का नाम मोहम्मद शहजाद है। पुलिस की माने तो वो कई सारे झूठे नाम विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास आदि जैसे कई नामों का इस्तेमाल करता था।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग) यहाँ अंबेडकर जयंती से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय किशोर की मौत, चार गंभीर घायल

इसके अलावा पुलिस को संदेह है कि आरोपी बांग्लादेश का हो सकता है। फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर वो भारत में रह रहा हो। इस एंगल से भी पुलिस की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999