खेत का निरीक्षण करने गए थे दोनों,करंट लगने से दो की मौत

खबर शेयर करें -


दिनेशपुर में शनिवार देर रात जानवरों से फसल को बचाने के लिए लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन में एक साथ दो मौतें होने से गांव में मौतम पसर गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक गांव के किसान शेर सिंह के खेत में सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) बटाई पर काम करता था। अभी उसने चार एकड़ में बे-मौसमी धान की फसल लगाई है। बताया जा रहा है कि खेत में वो शनिवार रात को ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  जी-20 : रोग नियंत्रण और महामारी से निपटने पर होगा दूसरे दिन मंथन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इसी दौरान वो अपने गांव के ही मनीपद मंडल (50) को लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। इसी दौरान वो खेत में जानवरों से फसल के बचाव के लिए लगाए गए करंट के तार की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999