पहले पूछा हाल-चाल, फिर कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर चला दी ब्लेड

खबर शेयर करें -

हापुड़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के चंदौसी कोतवाली में एक युवक ने थाने में घुसकर कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया. युवक ने कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गए.

ब्लेड के हमले से घायल कोतवाल दर्द से चीख उठे. पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई. पुलिस ने मौके से हमलावर युवक को पकड़ लिया. कोतवाल पर हुए हमले की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें -  किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव-रात्रि खाना खाने के बाद अपने किशनपुर स्थित सरकारी आवास में सोये थे

रविवार को चंदौसी थाने के कोतवाल सत्येन्द्र सिंह पंवार जनसुनवाई कर रहे थे. तभी वहां एक युवक आया और उनसे कुछ बात करने लगा. अचानक युवक ने अपने हाथ में मौजूद ब्लेड कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर मार दिया. ब्लेड के हमले से कोतवाल के चेहरे से खून बहने लगा और वह दर्द से चीखने लगे. यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया.

कोतवाल को पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें -  यहाँ पीटीसी कर्मचारी के मौत के मामले में नया मोड़,पड़े अपडेट

जिस वक्त कोतवाल पर ब्लेड से हमला किया गया था उस वक्त थाने पर जनसुनवाई की जा रही थी. थाने पर फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए थे. तभी आरोपी हमलावर भी वहां आया और कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों ने घायल कोतवाल को अस्पताल पहुंचाया. कोतवाल पर हुए हमले की जानकारी पर जिला पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया. पुलिस के आलाधिकारियों ने घायल कोतवाल सत्येन्द्र के हालचाल लिए. हमले में घायल कोतवाल खतरे से बाहर हैं.

मानसिक रूप से कमजोर है हमलवार

यह भी पढ़ें -  केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल एप्स पर लगाए बैन, आतंकी गतिविधियों में हो रहा था इस्तेमाल

चंदौसी थाने में कोतवाल पर हुए हमले से हर कोई हैरान हो गया. पुलिस विभाग में भी इस खबर से हलचल मच गई. इस मामले में संभल के एसपी का कहना है कि कोतवाल पर हमला करने वाले आरोपी की शिनाख्त हो गई है. वह कैथल गांव का रहने वाला है. आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है. पुलिस उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999