प्रदेश के कई जिलों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, चांदी सी चमकी चोटियां, तस्वीरों में देखें नजारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह से पहाड़ी चोटियों में बर्फबारी हो रही है। वहीं चारधाम में बुधवार से ही बफबारी का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। वहीं नैनीताल जिले में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं।

snowfall in uttarakhand
बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से देहरादून सहित पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद से ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट का जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 पर ऐतिहासिक फैसला
snowfall in uttarakhand
हनुमान चट्टी में हुई बर्फबारी का दृश्य

केदारनाथ में बुधवार से ही लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ की चादर में केदारनाथ धाम ढक गया है। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी बर्डबारी से मंदिर ढाका हुआ हैं। बता दें क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी है।

snowfall in uttarakhand
 केदारनाथ में बर्फबारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath By-elections : चोपता में सीएम धामी ने जनसभा को किया संबोधित, आशा नौटियाल के लिए मांगा समर्थन
snowfall in uttarakhand
बद्रीनाथ में बर्फबारी

 है। बता दें गुरुवार सुबह की शुरुआत कई जिलों में बारिश के साथ हुई। राजधानी देहरादून के कई इलाकों में बुधवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी।

snowfall in uttarakhand
बर्फबारी

देहरादून, चमोली, पौड़ी, रुद्रपुर, खटीमा, जसपुर समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें -  Middle East तनाव के बीच PM का बड़ा ऐलान… आज रात 8 बजे से लगेगा स्मार्ट लॉकडाउन!
snowfall in uttarakhand
बर्फबारी

गुरुवार सुबह से ही मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी का तोहफा मिल गया है। सुबह से ही हल्की बर्फबारी शुरू हो गईं है। जिसमें ऊंचाई वाले इलाकों बुराश खंदा धनोलटी में अच्छी बर्फ पड़ने का सिलसिला जारी है।  फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999