करोड़ के कर्ज में डूबे व्यापारी ने अपनी ही कनपटी में गोली दागकर किया सुसाइड

खबर शेयर करें -

देश में व्याप्त मंदी के दौर का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है यहां उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बिंदाल चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को गोली मार मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम आज ( बुधवार को ) किया जाएगा। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।


बिंदाल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को अपनी लाइजेंसी पिस्टल से सिर पर गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। परवीन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों हुआ 14 शिक्षकों के ऊपर मुकदमा दर्ज जानिए कारण


जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्थ थे। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन यहां अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बैराज काठगोदाम से देर शाम गौला नदी में अचानक छोड़े गए पानी के चलते गौला नदी के उस पार से बिन्दुखत्ता की ओर आ रहे दो युवक बीच नदी में फंस गये
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999