विजिलेंस की टीम ने इस अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने आरटीओ ऑफिस रुद्रपुर में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी को 4000 रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है प्रशासनिक अधिकारी भास्करानंद जोशी द्वारा आरसी कागजातों को ट्रांसफर के ऐवज में ₹4000 की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं। देना चाहता था उसने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी।

मामले के मुताबिक शिकायत कर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटरसाइकिल ली थी गाड़ी की आरसी कागजातों को ट्रांसफर करने के लिए आरटीओ कार्यालय रुद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भास्करानंद जोशी द्वारा रुपए 4000 की मांग की गई वह रिश्वत नहीं देना चाहता है तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है।

यह भी पढ़ें -  IFS अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।।विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां सीएम ने किया अपने जनसंपर्क अधिकारी को सस्पेंड, दिए जांच के आदेश


आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जायेगा । निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है और लोगों से अपील की है कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 एवं वाट्सएप नम्बर 9456592300 पर 24 घंटे संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999