वाहन खाई में गिरा, एक की मौके पर ही मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून की कालसी तहसील में नागथात से बिसोई गांव जा रहा एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा
नागथात से बिसोई गांव वापस लौट रहा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सभी कालसी तहसील क्षेत्र के बिसोई गांव के ही रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -मानसून अर्लट को लेकर दीपक रावत ने सभी जिला अधिकारियों को दिए निर्देश

चालक ने कूद कर बचाई जान
हादसे में वाहन चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी क मुताबिक बुधवार शाम यूटिलिटी वाहन नागथात कस्बे से बिसोई वापस जा रहा था। देर शाम वो बिसोई-क्वांसा-रखटाड़ मोटर मार्ग अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि इसमें वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में कुश्ती (दंगल) में पहले दिन नेपाल के लक्की थापा एवं जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी ने मचाया धमाल…………… महिला पहलवानों ने भी लूटी वाह-वाही………

एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ने दी। रेस्क्यू टीम के घटनास्थल तक पहुंचने तक ग्रामीणों ने खुद ही रेस्क्यू शुरू किया। खोजबीन अभियान में सचिन (19) पुत्र रमेश का शव बरामद हुआ। जबकि प्रियांशु (17) पुत्र ढोढू और आलोक (18) पुत्र प्रेमचंद घायल अवस्था में मिले। घायलों को इलाज के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

Advertisement