भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

खबर शेयर करें -



भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने रविवार सुबह भागीरथी नदी किनारे पर एक शव देखा। शव देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे सम्मानित पत्रकारों एवं 8 यात्रियों के दल को सारथी फाउंडेशन समिति एवं एनयूजे (उत्तराखंड) की जिला कार्यकारिणी ने किया धूमधाम तथा विधिविधान से शंखनाद के साथ रवाना

60 वर्ष से अधिक लग रही है उमर
बताया जा रहा है कि शव बुजुर्ग महिला का है। जिसकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा लग रही है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचायत नामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999