महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का मिलेगा एक और मौका, खेल मंत्री ने दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

 

Procedure for Granting Off-Turn Appointments

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन (Admission available in Women’s Sports College in Lohaghat) के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक अवसर और दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा

सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि अभी तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने के चलते अगर कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी है तो उनका स्पाट ट्रायल के जरिए एडमिशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद सृजित कर दिए गए हैं और इन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा। 1 जुलाई से पहला सत्र शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  फिर भूकंप से डोली धरती. लोग घरों से बाहर निकले ।।

खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से होगी शुरू

बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू होनी है और इसकी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया को तेज करने के दिए निर्देश

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी साल इसकी विज्ञप्ति जारी करनी है और इस प्रक्रिया को गति देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बैठक का समय मांगने के लिए पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें -  Rajeev Pratap Death Case: हत्या या हादसा…?, SIT जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, उस रात क्या-क्या हुआ?

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए मांगा जाएगा अतिरिक्त बजट

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन, उनके प्रशिक्षण शिविर, बेहतर डाइट, रहने व आने जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए। जिससे उत्तराखंड की परफॉर्मेंस और बेहतर हो सके। इसके लिए शासन से अतिरिक्त बजट मांगा गया है।

यह भी पढ़ें -  वनाग्नि सुरक्षा दल ने जंगल में आग लगाते तीन लोगो को किया गिरफ्तार

स्पोर्ट्स हॉस्टलों को किया जाएगा खेल नर्सरी के रूप में विकसित

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों को खेल नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना है और इसका एक पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू कर दिया जाएगा।

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की पॉलिसी तय

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की नीति तय कर दी गई है। इसके तहत सभी 13 जनपदों के लिए एक-एक खेल का चयन किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999